Homeहिन्दी मेंफिर बाज़ी मारी बीजेपी ने, चंडीगढ़ की मेयर बनी आशा जसवाल

फिर बाज़ी मारी बीजेपी ने, चंडीगढ़ की मेयर बनी आशा जसवाल

नगर निगम की शानदार जीत के बाद भाजपा ने एक बार फिर से चंडीगढ़ में अपना झंडा लहराया। गुरुवार को हुए चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आशा जसवाल ने जीत दर्ज कराई। कुल 36 में से 31 वोट जितने के बाद आशा जसवाल मेयर चुनी गयी।

एक के बाद एक जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है। नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने 26 में से 22 सीटों पर कब्ज़ा किया और कांग्रेस सिर्फ 4 में ही सिमट गयी।

asha jaswal chandigarh meyor
Asha Jaswal Chandigarh Meyor

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भी कांग्रेस की बुरी हार हुई। 36 में से कांग्रेस की गुरबख्श रावत को सिर्फ 4 वोट ही मिले। 4 फ़रवरी से पंजाब विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में ये जीत भाजपा के लिए बहुत मायने रखती है।

कांग्रेस की शाली देवी और रविंदर कौर ने वोटिंग से पहले ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नाम वापस ले लिए। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। भाजपा के राजेश गुप्ता चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए।

Must Read